जर्मनी में भारतीय दंपति को चाकू घोंपा, पति की मौत

By: Mar 31st, 2019 12:02 am

म्यूनिख। जर्मनी के म्यूनिख शहर में एक भारतीय दंपति को चाकू घोंप दिया, जिससे पति की मौत हो गई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारतीय दूतावास से दंपति के दो बच्चों की देखरेख के लिए कहा है। श्रीमती स्वराज ने शनिवार को कहा कि जर्मनी में म्यूनिख के समीप एक अप्रवासी ने भारतीय दंपति पर चाकू से हमला किया, जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। महिला की हालत स्थिर है। श्रीमती स्वराज ने ट््वीट किया कि ‘भारतीय दंपति प्रशांत एवं स्मिता बसरूर पर म्यूनिक के पास एक अप्रवासी ने चाकू से हमला किया, दुर्भाग्य से प्रशांत की मौत हो गई।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App