नादौन में सीएम का जोरदार स्वागत

By: Mar 29th, 2019 12:10 am

नादौन। बस अड्डा नादौन पर ज्वालामुखी से हमीरपुर जाते समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्थानीय भाजपाइयों व युवा मोर्चा ने जोरदार स्वागत किया। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला नादौन बस अड्डा पर पहुंचा वैसे ही जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने गाड़ी से उतरकर अभिवादन स्वीकार किया। सुबह साढ़े नौ बजे से ही बस अड्डा पर ढोल बज रहा था और लोग उनका इंतजार कर रहे थे। इसके बाद थोड़ा आगे जाकर इंद्रपाल चौक पर भी लड़कियों के एक बड़े समूह ने भी जब काफिले को रुकने का इशारा किया, तो वहां भी मुख्यमंत्री ने अपने वाहन से उतरकर इन लड़कियों का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, भरमोटी पंचायत प्रधान प्रियतोष निशु, पूर्व मंडलाध्यक्ष तारा चंद चमन, जिला परिषद उपाध्यक्ष चंदू लाल चौधरी, युवा मोर्चा से मंजीत ठाकुर, शुभम कपिल, नीरज जैन, आशू मेहरा, निशांत शर्मा, राजेश शर्मा, अभय राणा, काजू जैन, राकेश सोनी, अमित, संजय शर्मा, साहिल सोनी, अक्षित सहित अन्य पदाधिकारी व युवा उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App