भाजपा को चार रहेगा लक्की

By: Mar 29th, 2019 12:10 am

घुमारवीं में बोले सीएम, चुनावों का किया शंखनाद

घुमारवीं—घुमारवीं में गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक राजेंद्र गर्ग, सुभाष ठाकुर व जीत राम कटवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा को चार का आंकड़ा लक्की रहेगा। चार का अंक केंद्र में मोदी सरकार को दोबारा रिपीट करने में मददगार होगा। केंद्र में अब की बार 400 पार का नारा दिया है, प्रदेश में चार बटा चार तथा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर भी चौथी बार सांसद बनेंगे। यहां पर भाजपा के लिए चार का अंक लगातार दोहराया जा रहा है, जिससे साबित हो रहा है कि भाजपा के लिए चार का अंक लक्की होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि घुमारवीं में उनका दो माह मेें दूसरा दौरा है। दो माह पूर्व की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहनाया गया है। सम्मेलन में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि आज देश की रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री एक महिला है। इससे बड़ा महिला सशक्तिकरण का उदाहरण देश में हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि यदि देश की महिलाएं एक साथ एक मंच पर आज खड़ी हैं तो इसमें सबसे बड़ा योगदान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है, जिन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए एक से बढ़कर एक स्कीमें चलाई हैं। इस मौके पर जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है। उन्हांेने कहा कि घुमारवीं से इस बार भाजपा प्रत्याशी को 11 हजार मतों की लीड देंगे, जिसके लिए नारी शक्ति ने कमर कस ली है। सम्मेलन में मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा रणौत ने भी संबोधित किया। सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लोगों से भी मिले तथा उनकी समस्याओं को भी सुना। सम्मेलन में विधायक राजेंद्र गर्ग, सुभाष ठाकुर, जीत राम कटवाल, के अलावा रणधीर शर्मा, प्रवीण शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, राकेश चोपडा, विक्रम शर्मा, नवीन शर्मा, हेमराज सांख्यान, रक्षा ठाकुर, महेंद्र पाल रतवान, पंकज चंदेल, राजेंद्र चंदेल, शीतल भारद्वाज, सुरेश चोपडा, सोमेश चड्डा, जोरावर सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, मनोहर लाल, वीना ठाकुर, अंजीब चंदेल व शीतल भारद्वाज सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App