राज्यपाल-सीएम ने दी शिवरात्रि की शुभकामनाएं

By: Mar 4th, 2019 12:01 am

शिमला – राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने इस शुभ अवसर पर लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि महाशिवरात्रि पारंपरिक उत्सव है, जो प्रदेश भर में मनाए जाने वाले त्योहारों में प्रमुख है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार प्रदेश वासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि महाशिवरात्रि मेला आपसी प्रेम व भाईचारे के रिश्ते को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App