लेबर कालोनी में शहीदों को नमन

By: Mar 24th, 2019 12:01 am

पिंजौर। शहर में राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया। नगर निगम के अंतर्गत पड़ने वाले नंबर वार्ड नंबर-छह की लेबर कालोनी की आंगनबाड़ी में शहीदी दिवस मनाया गया, जिसमें लेबर कालोनी के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी वर्कर रीना ने बताया हमें शहीदों का सम्मान करना चाहिए। आज हम उनकी ही बदौलत चैन की सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों की प्ररेणादायक कहानियां आने वाली पीढि़यों के लिए प्ररेणा है। इस मौके पर लेबर कालोनी में शहीदों की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए गए। इस अवसर  पर लेबर कालोनी के पूर्व पंच पप्पू रमेंद्र, डाक्टर अजय सहित कई लोग मौजूद रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App