सर्वहितकारी स्कूल तलवाड़ा में सेवा कर्मी शिंदो देवी को सम्मान

By: Mar 13th, 2019 12:01 am

तलवाड़ा। भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्त्व दिया गया है। जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। उक्त विचार मंगलवार को एसडी सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा में प्रिंसिपल देश राज शर्मा ने व्यक्त किए। स्कूल में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि इतिहास में ऐसे अनेकों उदाहरण हैं जैसे मां पुतलीबाई ने गांधीजी व जीजाबाई ने शिवाजी महाराज में श्रेष्ठ संस्कारों का बीजारोपण किया था।  कार्यक्रम के दौरान स्कूल में लंबे समय से सेवा कर्मी के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही शिंदों देवी को प्रिंसिपल देश राज शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके साथ डा. शोभना, प्रि. जेआर सोनी, मातृ भारती संयोजिका अंजू शर्मा तथा मातृ भारती सदस्य भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App