हिप हॉप चैंपियनशिप में छाए ‘हिमाचली डांसर’

By: Mar 31st, 2019 12:02 am

कांगड़ा -प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ के ‘डांस हिमाचल डांस’ सीजन पांच की विजेता टीम ने मुंबई की ऊंची उड़ान भरी है। दि लास्ट किंग्स क्रू डांस ग्रुप ने हिप हॉप चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कांगड़ा के इस डांस ग्रुप ने इंडियन हिप हॉप डांस चैंपियनशिप के लिए वीडियो राउंड के माध्यम से ऑडिशन दिया था और भारी मशक्कत कर कांगड़ा की यह टीम क्वार्टर फाइनल के मुश्किल मुकाबले के बाद सेमीफाइनल में पहुंची। उसके बाद मुंबई में आयोजित ग्रैंड फिनाले में 21वां रैंक हासिल किया। कांगड़ा के लिए यह गौरव की बात है कि जिस इंडियन हिपहॉप डांस चैंपियनशिप में पूरे भारत से टैलेंटेड ग्रुपों ने  हिस्सा लिया, वहीं,  कांगड़ा के दि लास्ट किंग्स क्रू ग्रुप में अपना दमखम दिखा कर ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। छह सदस्य इस ग्रुप में विकल कश्यप, नितेश धीमान, अंकित जसवाल, सूरज भारद्वाज, योगेश चौधरी व अभिषेक चौधरी शामिल हैं। विकल कश्यप का कहना है कि इसमें उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App