जिसने तिहाड़ जेल भेजा उसी पार्टी में गए सुखराम
शिमला – पंडित सुखराम की कांग्रेसी में वासपी के बाद भाजपा की सियासत में भी खलबली मच गई है। शिमला में पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि पंडित सुखराम उसी पार्टी में शामिल हुए, जिसने उन्हें कभी तिहाड़ जेल भेजने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने कहा कि सुखराम कई बार राजनीतिक दल छोड़ चुके हैं और कई बार वापसी भी की। आज सुखराम उसी पार्टी को अपना मान रही है, जिसमें उनके घर में करोड़ों रुपए पकड़वाए थे। यदि सुखराम कांग्रेस में वापसी न करते तो अच्छा था। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा इस वक्त दुविधा में हैं, लेकिन उनके समर्थक भाजपा को ही वोट डालेंगे। सुखराम के कांग्रेस में जाने से मात्र दो प्रतिशत वोट का फर्क पड़ा होगा, लेकिन पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। भाजपा किसी परिवार के सपने साकार नहीं करेगी। पूर्व सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंदेल के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर सत्ती ने कहा कि वह खुद अपना निर्णय लेंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा के पास 14 विधायक हैं। पूर्व की तर्ज पर इस बार भी चारों सीटों पर जीत होगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App