इनेलोे के अर्जुन चौटाला ने भरा परचा

By: Apr 24th, 2019 12:02 am

कुरुक्षेत्र – हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) प्रत्याशी अर्जुन चौटाला ने लघु सचिवालय पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। श्री चौटाला ने इस मौके पर शक्तिपीठ भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना की और गुरुद्वारा छठी पातशाही में मत्था टेका और अपने  हजारों समर्थकों के साथ जलूस की शक्त में लघु सचिवालय जाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व थीम पार्क में पार्टी ने एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों से भाग लिया और एक स्वर से श्री चौटाला को विजयी बनाने हुंकार भरी। इस दौरान इनेलो सुप्रीमो और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का कार्यकर्ताओं के नाम भेजा गया संदेश भी  पढ़ा गया। इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी उपस्थित थे। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App