एवरेस्ट चोटी फतह करने निकला  हिमाचली जांबाज

By: Apr 3rd, 2019 12:20 am

श्रीरेणुकाजी —जीवन में लक्ष्य साधकर चलना मंजिल को आसान बना देता है। चाहे वह विश्व की सबसे ऊंची चोटी ही क्यों न हो। इस की सार्थक करने के लिए जिला हिमाचली जांबाज ने एवरेस्ट फतेह करने के इरादे से निकल चुके हैं। सिरमौर के श्रीरेणुकाजी से सटे छोटे से गांव बड़ोन निवासी एवं एनएसजी कमांडो विवेक ठाकुर एवरेस्ट फतह करने निकले हैं। सोमवार को विवेक ने नेपाल से एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू की। 30 मार्च को भारत सरकार के गृह सचिव राजीव गोबा ने उन्हें राष्ट्रीय ध्वज तथा एनएसजी का ध्वज देकर दिल्ली से रवाना किया। लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश कुमार के नेतृत्व में 16 कमांडो का दल एवरेस्ट फतह करने निकला है। विवेक एवरेस्ट फतह करने निकली 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा है। 8848 मीटर की ऊंचाई का यह सफर दो महीने में पूरा किया जाएगा। इसके बाद सभी 30 मई को लौटेंगे। विवेक ठाकुर ने वर्ष 2012 में पैरा मिलिट्री फोर्स में सब-इंस्पेक्टर पद पर सेना में सेवाओं की शुरुआत की थी।  बता दें कि टीम में प्रदेश के तीन कमांडो शामिल हैं। इसमें बिलासपुर और लाहुल-स्पीति के अलावा सिरमौर से विवेक ठाकुर हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App