कालू नाग देवता के दर खूब उमड़ी आस्था

By: Apr 30th, 2019 12:10 am

मतियाना —तहसील ठियोग की प्रसिद्ध देवठी श्री कालू नाग देवता मंदिर प्रांगण जदूण में रविवार को तीन दिवसीय बिशु मेले का शुभारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ मधान रियासत के ठाकुर व देव चंवर योगेंद्र चंद ठाकुर के आगमन व स्वागत से हुआ। इस अवसर पर रविवार शाम को क्षेत्र की जेठी देवठी मां माहेश्वरी देवी जी शडी मतियाना के देवलू भी माता की छड़ी के साथ जदुण पहुंचे। मंिदर परिसर में पहुंचने पर नाग देवता के कारदरों व कल्याणों द्वारा मा माहेश्वरी देवी की छड़ी व देवलुओं का ढोल नगाड़ो के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हुए पारंपरिक देव मिलन पर सैकड़ों लोग इस ऐतिहसिक पल के साक्षी बने। देवों ने अपने गुरों के माध्यम से दो देशों के कारदरो व कल्याणों को देव निति व परंपरा के निर्वहन की नसीहत दी तथा क्षेत्रवासियों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया। दूसरे दिन सोमवार को शडी मतियाना से आये देव नर्तक दल ने पारंपरिक चोल्टू नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले के दूसरे दिन शाम के समय श्री डोम देवता गुठाण के देवलू भी पहुंचे जिनका जदुण पंहुचने पर भव्य स्वागत किया गया। श्री कालू नाग देवता, जदूण के गूर देवां जीत राम शर्मा, कारदार संजय शर्मा ने बताया की बिशू मेला हमारी प्राचीन परंपरा का अभिन्न अंग है। इसके आयोजन से देविक नीति व देव मिलन  तथा देवठियों में होने वाली परंपरागत नीतियों का निर्वहन होता है तथा आपसी मेल मिलाप व भाईचारे को कायम रखने मे सहायक होता है। इस अवसर पर नाग देवता के गूर जीत राम, कारदार रामा नंद शर्मा, राजू, चेतराम, मुन्शी राम, प्रेम लाल, भंडारी भगत राम नायब दीप राम, देवता के ठगडे लक्ष्मी नंद, सीताराम, रुपू, महेंद्र कमेटी प्रधान सीता राम सचिव उमा नंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App