कोटखाई फिर शर्मसार, महिला से गैंगरेप

By: Apr 21st, 2019 12:20 am

 शादीशुदा ने दो मजदूरों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

ठियोग  —बिटिया प्रकरण से शर्मसार हुए कोटखाई में अब मजदूरी करने वाली महिला के साथ दो सहकर्मियों द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता नेपाली मूल की है और शादीशुदा है। उसने मजदूरी करने वाले दो सहकर्मियों पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दूसरा फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मूलरूप से नेपाल निवासी महिला मौजूदा समय में कोटखाई में रहकर मजदूरी करती है। उसके साथ ही मजदूरी करने वाले दो युवक बहला-फुसलाकर उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार को पीडि़ता ने कोटखाई थाना पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीडि़ता के डाक्टरी परीक्षण के बाद मामला दर्ज कर एक आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार चल रहे दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। ठियोग के डीएसपी कुलविंदर ने बताया कि आईपीसी की धारा 376 डी के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान सिरमौर जिला के शिलाई निवासी कल्याण सिंह (37) के रूप में हुई है। दूसरा आरोपी फरार है। वह भी सिरमौर जिला का ही रहने वाला है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App