जनधन खातों में एक लाख करोड़ जमा

By: Apr 22nd, 2019 12:02 am

नई दिल्ली। जनधन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों में कुल जमा राशि एक लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच जाने की उम्मीद है। मोदी सरकार ने जनधन योजना पांच साल पहले शुरू की थी। ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जनधन खातों में कुल जमा राशि में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और यह तीन अप्रैल को 97665.66 करोड़ रुपए पहुंच गई। जनधन खातों की संख्या 35.39 करोड़ पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार, 27 मार्च को इन खातों में जमा राशि 96107.35 करोड़ रुपए थी। इससे एक सप्ताह पहले यह 95382.14 करोड़ रुपए थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App