दांतों से क्यों नहीं चबाई जाती तुलसी की पत्ती

By: Apr 24th, 2019 12:05 am

तुलसी को हिंदू धर्म में एक बेहद महत्त्वपूर्ण और पवित्र पौधा माना गया है। बड़े-बुजुर्ग अकसर यह कहते रहते हैं कि तुलसी की पत्तियों को दांत से नहीं चबाना चाहिए बल्कि इसे पूरी तरह निगल लेना चाहिए। अकसर लोग इसे अंधविश्वास मान लेते हैं, लेकिन इस तथ्य को विज्ञान ने अलग आधार दिया है। वैज्ञानिकों के अनुसार तुलसी की पत्तियों में मामूली मात्रा में आर्सेनिक होता है। इसे अगर दांत से चबाया गया तो यह हमारे मुंह में मौजूद क्षार तत्त्वों से मिल जाएगा। इसके परिणामस्वरूप दांतों की सड़न और मसूड़ों की परेशानी उत्पन्न होती है। इसलिए इसे सीधा निगलना ही उत्तम है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App