दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के

By: Apr 28th, 2019 12:02 am

नई दिल्ली –गर्मी का बढ़ता प्रकोप अपना सबसे ज्यादा असर भारत पर ही दिखा रहा है। इससे जुड़ी एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। दरअसल, सबसे गर्म शहरों की एक लिस्ट जारी हुई है। इसमें शुक्रवार को शाम 7ः30 बजे के तापमान को पैमाना बनाया गया था। इसके में सभी शहर भारत के ही हैं। बता दें कि एल डोरैडो नाम की मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट ने दुनियाभर के गर्म इलाकों की लिस्ट जारी की। लिस्ट में 15 नाम दिए गए और सभी के सभी मध्य भारत और उसके आसपास के निकले। लिस्ट में मध्य प्रदेश का खरगोन टॉप पर है। वहां का तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया था। लिस्ट में जो 15 नाम शामिल हैं उसमें से 9 महाराष्ट्र, तीन मध्य प्रदेश, दो उत्तर प्रदेश और एक तेलंगाना का है। लिस्ट में नागपुर (45.2 डिग्री) दुनिया के गर्म शहरों में 9वें नंबर पर है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने भी माना कि वहां के लिए यह सीजन का सबसे गर्म दिन था। लिस्ट में विदर्भ (45 डिग्री), अमरावती, 45.4), ब्रह्मपुरी (45.8), चंद्रपुर (45.6) और वर्धा (45.7) भी शामिल हैं। बता दें कि साल 2018 को मौसम विभाग ने 1901 के बाद से सबसे गर्म साल बताया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App