पांच साल में जुमलों के सिबाय कुछ नहीं मिला

By: Apr 23rd, 2019 12:04 am

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का प्रधानमंत्री पर निशाना, अब जनविरोधी सरकार का जाना तय

बीबीएन, नालागढ़ —पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में जनता को सिबाय जुमलों के कुछ नहीं मिला, अब जनविरोधी सरकार का जाना तय है। देश-प्रदेश की जनता केंद्र की जन व विकास विरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल करने और कांग्रेस को सत्तासीन करने के लिए बेताब है। पूर्व सीएम ने यह शब्द बद्दी और नालागढ़ में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहे। नालागढ़ में विधायक एवं प्रदेश कांगे्रस कमेटी के उपाध्यक्ष लखविंद्र राणा व दून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चौधरी राम कुमार की अगवाई में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व कांग्रेस प्रत्याशी धनी राम शांडिल का स्वागत किया गया। वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। इस अवसर पर उन्होंने दून व नालागढ़ की जनता से कर्नल धनीराम शांडिल के लिए समर्थन की अपील की। वीरभद्र सिंह ने कहा कि जिस दिन हिमाचल की जनता पोलिंग बूथ पर वोट करने जाए उस दिन नोटबंदी के फरमानों को याद कर लें। नोटबंदी के तुगलकी फरमानों ने जहां देश की कमर तोड़ दी वहीं देश को बरोजगारी की और धकेल दिया। देशभर में हजारों उद्योग बंद हो गए और बेरोजगारी बढ़ी। अब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही अर्थव्यवस्था को जहां पटरी पर लाया जाएगा, वहीं बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

 निभाएंगे सभी वादे  

वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 22 लाख रिक्त पदों को भरने का वादा किया है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। दस लाख युवाओं को पंचायतों में नियोजित किया जाएगा। सबसे गरीब 20 फीसदी आबादी के लिए कांग्रेस की न्याय योजना के तहत उनके खातों में कैश ट्रांसफर का लक्ष्य आसानी से पूरा जा सकेगा। वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार पांच सालों तक अमीरों की चौकीदारी करती रही। उन्होंने चौकीदार शब्द पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों, किसानों और बेरोजगारों के घरों के सामने तो कोई चौकीदार दिखा नहीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App