बाइक रैली से मुख्यमंत्री का स्वागत

By: Apr 24th, 2019 12:08 am

राजा का तालाब में प्रदेश भाजपा के महामंत्री कृपाल परमार ने  कार्यकर्ताओं संग किया इस्तकबाल

नूरपुर -राजा का तालाब में आयोजित जनसभा में प्रत्याशी किशन कपूर ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। किशन कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है और देश का पूरे विश्व में मान-सम्मान बढ़ा है। मोदी सरकार में आतंकवाद पर सख्ती से कार्रवाई की है और पाकिस्तान की हरकतों का भी करार जबाव दिया है। देश व प्रदेश के तेजी से विकास के लिए नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाए। इससे पहले प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं फतेहपुर से भाजपा के प्रत्याशी रहे कृपाल परमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और फतेहपुर के विकास के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश के तेज गति से विकास हो रहा है और वह देश मंे दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री है, जिनका काम बेहद सराहनीय है।  सीएम जयराम के नेतृत्व में प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ा है और फतेहपुर हलके में भी विकास कार्यों को गति दी है तथा आने वाले समय में यहां विकास के कई मील पत्थर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भी देश विकास में आगे बढ़ा है और वह हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर को भारी बहुमत से जिताए। प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं फतेहपुर हलके से भाजपा प्रत्याशी रहे कृपाल परमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का राजा का तालाब में भव्य स्वागत किया गया। उन्हें एक जीप द्वारा बाइक रैली के साथ सभा स्थल तक लाया गया। इस मौके पर जनसभा में भारी भीड़ देख कर मुख्यमंत्री काफी खुश दिखे । इससे पहले भी कृपाल परमार के नेतृत्व में महिला मोर्चा सम्मेलन का सफल आयोजन हो चुका है।

कार्यक्रम में रहे मौजूद

शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, नूरपुर हलके के विधायक राकेश पठानिया, इंदौरा हलके की विधायक रीता धीमान, भाजपा मंडल फतेहपुर के अध्यक्ष करतार सिंह, भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के उपाध्यक्ष डा. सतीश शर्मा सहित प्रवीण राणा, ओपी चौधरी, कुलदीप चंबियाल व पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App