लोकसभा की जंग में छूटने लगे सियासी बाण

By: Apr 5th, 2019 12:02 am

कांग्रेस के घोषणापत्र में हर वर्ग का ख्याल

चंडीगढ़ – पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा है कि कांग्रेस का घोषणापत्र देश के लिए है और संयम व संतुलन पर आधारित है। उन्होंने गुरुवार को यहां बतौर मुख्यातिथि कांग्रेस घोषणापत्र जन आवाज का विमोचन करने के बाद पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस ने घोषणापत्र ‘जन आवाज’ में हर वर्ग के लिए वादे किए गए हैं जिन्हें पार्टी सत्ता में आने पर पूरा करेगी। जनता का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि साल 2019 का यह चुनाव भाइचारा या भेदभाव परिणाम या जुमला व न्याय या अन्याय के बीच है। श्री कुमार ने देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपए देने के फैसले का ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि कांग्रेस देश के सशक्तिकरण की बात करती है और इसीलिए चाहे देश का आम नागरिक हो या फिर गरीब, किसान, मजदूर, हर वर्ग की जरूरत को समझ कर उसे पूरा करने में विश्वास रखती है। घोषणापत्र में किसानों के कर्ज माफ करने, युवाओं को रोजगार देने और जीएसटी के सरलीकरण से देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा है वो किया है, क्योंकि चाहे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ या राजस्थान की बात हो, चुनाव से पहले कांग्रेस ने किसानों के कर्जे माफ करने का जो वायदा किया था उसे सरकार बनते ही निभाया गया। सरकार बनने पर किसानों के लिए कर्ज माफ होगा।

मोदी सरकार में हुई किसानों की दुर्दशा

उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में किसान की जो दुर्दशा हुई है वैसी पहले कभी नहीं हुई क्योंकि मोदी राज में ही सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्याएं की और सबसे ज्यादा धरने, प्रदर्शन अपनी मांगों को लेकर किए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App