सुस्त जेवराती मांग से सोना-चांदी सस्ते

By: Apr 24th, 2019 12:07 am

नई दिल्ली – वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में नरमी का असर मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी देखा गया और सोना 100 रुपए टूटकर 32770 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 145 रुपए की गिरावट में 38425 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.80 डालर टूटकर 1272.65 डालर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमरीकी सोया वायदा 2.90 डालर की गिरावट में 1274.70 डालर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डालर में रही तेजी से पीली धातु दबाव में आई है। यह अभी चार महीने के निचले स्तर से बहुत ऊपर नहीं है। डालर के मजबूत होने से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे इसके भाव में नरमी आती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App