सेक्टर-19 में धूमधाम से मनाई रामनवमी

By: Apr 14th, 2019 12:01 am

चंडीगढ़। आर्य समाज सेक्टर-19 सी का रामनवमी पर्व धूमधाम से संपन्न हो गया है। इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ पूर्णाहुति एवं आशीर्वाद से प्रारंभ हुआ।  इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता तथा आर्य भजन उपदेशक सुमित्र अंगिरस और महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया के विद्यार्थियों ने मधुर एवं मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। वैदिक विद्वान नरेंद्र आहुजा ने  प्रवचन के दौरान कहा कि मर्यादाओं का संकल्प कदापि टूटने नहीं देना चाहिए। वैदिक विचारों का नाम ही राम है।  श्रीराम जी ने  वैदिक विचारों का जीवन भर पालन किया।  उन्होंने कहा कि श्री राम जनमानस में बसे हुए हैं। उन्हें मन मंदिर में स्थापित किया जाना चाहिए।   यदि हम उनके अनुकूल जीवन जीते हैं, तो वेदानुकूल यथावत पालन होगा। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान डा. अजय गुप्ता, मंत्री अनिल कुमार त्यागी, रीता चावला, अनिल भल्ला, प्रभा पुरी, सुरेंद्र भल्ला,  प्रोमिला भसीन, डा. विनोद कुमार शर्मा, अशोक आर्य, धर्मवीर आर्य सहित चंडीगढ़ पंचकूला और मोहाली की आर्य समाज एवं शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App