लंदन में 100 से अधिक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

By: Apr 17th, 2019 10:40 am

 

लंदन में 100 से अधिक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

 लंदन में जलवायु परिवर्तन को लेकर जारी प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम कर रहे सौ से अधिक प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने 55 बस मार्गों को बंद कर दिया, जिसके कारण पांच लाख लोग प्रभावित हुये। इसके बाद मंगलवार को स्थानीय समय के अनुसार अपराह्न साढ़े बारह बजे तक 122 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार अधिकांश गिरफ्तारियां प्रदर्शनकारियों को मार्बल आर्क में सीमित रहने के निर्देश का उल्लंघन करने को लेकर की गयी हैं। महानगर पुलिस के मुख्य अधीक्षक कोलिन विंग्रोव ने कहा, “ प्रदर्शन के कारण सार्वजनिक परिवहन, स्थानीय व्यवसायों और दैनिक व्यसाय के सिलसिले में यात्रा करने वाले लंदनवासियों के लिए गंभीर व्यवधान पैदा हो रहा है। हमारे पास किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त साधन हैं।”

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App