केदारनाथ पैदल मार्ग पर हिमस्खलन का खतरा

By: May 9th, 2019 12:01 am

रूद्रप्रयाग – उत्तराखंड के केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग के चार स्थानों पर 20 फीट से अधिक बर्फ कटने से से हिमस्खलन का खतरा है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि  यहां सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। भैरवनाथ मंदिर के रास्ते से बर्फ हटा दी गयी है। ऐसा माना जा रहा है कि कपाट खुलने वाले दिन बड़ी संख्या में यात्रियों के केदारनाथ पहुंचने की संभावना है। श्री घिल्डियाल ने बताया क सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट््यूट मेडिकल सर्विस की 15-सदस्यीय दल को केदारनाथ के लिए रवाना किया। यह दल अढ़ाई महीने सेवाएं देगा। सिक्स सिग्मा की तीन एंबुलेंस गौरीकुंड व सोनप्रयाग में उपलब्ध रहेंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App