गरनोटा में पर्यावरण बचाने का संदेश‌िस

By: May 23rd, 2019 12:02 am

सिहुंताराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरनोटा मंे मंगलवार को विश्व जैव विविधता दिवस मनाया गया। इस मौके पर पाठशाला के प्रिंसीपल नरेंद्र सिंह जंबाल की देखरेख में आयोजित कार्यक्त्रम में तमन्ना, सिमरन, नेहा, मनिता, कविता, कार्तिक व स्वाति शर्मा ने विश्व जैव विविधता दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। पाठशाला के पाइन ईको क्लब प्रभारी अनिता कुमार ने जैव विविधता का संरक्षण व टिकाउ उपाय पर प्रकाश डाला। प्रिंसीपल नरेंद्र सिंह जम्वाल ने भी अपने संबोधन में छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि विभिन्न प्रकार के जीवों की प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में अपनी- अपनी भूमिका है।  उधर, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहंुता में भी कार्यकारी प्रिंसीपल वरयाम सिंह की अगवाई में विश्व जैव विविधता दिवस मनाया गया। इस दौरान पाठशाला के छात्रों के लिए चित्रकला, भाषण व निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को जैव विविधता एवं पर्यावरण संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यकारी प्रिंसीपल वरयाम सिंह व बीआरसीसी बलदेव ने जैव विविधता पर प्रकाश डालते हुए सभी से जीवों व पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान किया। इस मौके पर पाठशाला के तमाम स्टाफ  सदस्य मौजूद रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App