चुनाव के बाद होगा फेरबदल

By: May 8th, 2019 12:05 am

कुल्लू —लोकसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सभी विधानसभा से नेताओं की रिपोर्ट लेने के बाद और हाइकमान से चर्चा करने के बाद यहां बढ़त दिलाने वाले नेताओं को मंत्री पद हासिल हो सकता है। इस बात का खुलासा स्वयं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ‘दिव्य हिमाचल’ के साथ हुई विशेष मुलाकात के दौरान किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने साफ कहा है कि अच्छा परफार्म करने के साथ-साथ बढ़त का अंतर जरूर देखा जाएगा। हालांकि मुख्यमंत्री ने मंत्रीमंडल में फेरबदल की बातों पर अपनी स्थिति साफ नहीं की है, लेकिन जिस तरह से मंत्रीमंडल में अब दो पद मंत्री के खाली हैं। ऐसे में स्वाभिक है कि नए मंत्रियों के साथ विभाग भी बांटे जाएंगे और फेरबदल की पूरी संभावना यहां तय है। मुख्यमंत्री ने यहां चुनावी फैक्टर पर बात करते हुए कहा कि 15 माह में प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेशभर में विकास की गति को तेज किया है। कई मुद्दों पर चर्चा हो रही है, जिसे लोग भी मान रहे हैं। सभी विधानभा क्षेत्रों का पहले दौरा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 वर्ष की आयु वालों को पेंशन लगाई गई। आयुषमान भारत के तहत लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया गया। इसके साथ जिन लोगों के नाम आयुषमान भारत के तहत नहीं थे। उन्हें हिम केयर के तहत पांच लाख का स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मुहैया करवाया गया है। प्रदेश के हर जिला में जनमंच कार्यक्रम के तहत लोगों की अधिकतर समस्याएं मौके पर ही निपट रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का काफी लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के मन में संतोष का भाव है। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा जीत रही है, लेकिन इस बार जीत का आंकड़ा अधिक होगा। इसकी तैयारी जोरों पर की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App