परशुराम जयंती की तैयारियों पर बैठक

By: May 7th, 2019 12:01 am

पंचकूला। भगवान परशुराम ब्राह्मण कल्याण संघ हरियाणा, श्री ब्राह्मण सभा जिला पंचकूला, ब्राह्मण वैल्फेयर सभा सेक्टर-15 के संयुक्त तत्वाधान में श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। सात मई को होने वाले आयोजन तैयारियों को लेकर इन तीनों संस्थाओं की एक बैठक हुई। भगवान परशुराम ब्राह्मण कल्याण संघ हरियाणा के संरक्षक रविंद्र शर्मा, प्रधान जितेंद्र शर्मा, श्री ब्राह्मण सभा जिला पंचकूला के मुख्य संरक्षक केडी प्रभाकर, संरक्षक आरएन त्रिखा, प्रधान टीआर शर्मा, ब्राह्मण वैल्फेयर सभा सेक्टर के चेयरमैन सुखदेव शर्मा, प्रधान सुनील वशिष्ठ ने बैठक में हिस्सा लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App