भाजपा मंडी सीट के 17 हलकों में इक्कीस

By: May 24th, 2019 12:04 am

कांग्रेस कहीं नहीं बना पाई बढ़त, रामस्वरूप ने 405459 मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

मंडी -मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा ने मोदी लहर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम पर दूसरी बार लगातार जीतते हुए 405459 मतों के अंतर से ऐतिहासिक व बड़ी जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संसदीय क्षेत्र के 17 हलकों में से एक विधानसभा में भी कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा बढ़त नहीं ले सके हैं। अकेले मंडी जिला के नो हलकों में से भाजपा को 267639 मतों की बढ़त मिली है।   राम स्वरूप शर्मा को   68.7 प्रतिशत जबकि आश्रय शर्मा को 25.68 फीसद  मत मिले हैं। जबकि तीसरे नंबर पर माकपा प्रत्याशी दलीप कायथ को 14838 मत मिले हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा मंडी संसदीय क्षेत्र से 39856 मतों के अंतर से जीते थे।  पिछले चुनाव में उन्होंने इस सीट पर पूरे संसदीय क्षेत्र में 362824 मत प्राप्त किए हैं, जबकि कांग्रेस की प्रतिभा सिंह 322968 मत ले सकी थी। इस बार राम स्वरूप शर्मा ने जीत के अंतर में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। मंडी जिला के नौ हलकों में राम स्वरूप शर्मा 390091 मत ले गए हैं। जबकि आश्रय शर्मा मंडी के 9 हलकों में मात्र 122452 मत मिले हैं। मुख्यमंत्री के सराज हलके पूरे संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 37147 लीड भाजपा को गई है।  इस बार सराज में राम स्वरूप शर्मा को 49164 तथा कांग्रेस को 12017 मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी को  जोगिंद्रनगर से 36292 और बल्ह बल्ह से 33168 की बढ़त आई है। भाजपा को आश्रय शर्मा के  मंडी सदर से 27491, करसोग से 26860, सुंदरनगर से 23427, सरकाघाट से 31021, दं्रग से 26097 और नाचन से 26136 मतों की बढ़त मिली है।  मंडी सदर में भाजपा को 40959 और आश्रय शर्मा को 13468 वोट, द्रंग विस में भाजपा को 43236 और कांग्रेस को 17139 मत पड़े हैं। नाचन विस से बीजेपी को 43235 तथा कांग्रेस को 17099 मत मिले। राम स्वरूप के अपने जोगिंद्रनगर बीजेपी को 47098 तथा कांग्रेस को 10806 मत पड़े है। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी को 39138 तथा कांग्रेस को 15711 मत पड़े। बल्ह विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी को 44844 तथा कांग्रेस को 11676 मत पड़े हैं। करसोग विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी को 39035 तथा कांग्रेस को 12175 मत पड़े। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी को 43382 तथा कांग्रेस को 12361 मत पड़े हैं। कुल्लू जिला में भाजपा को सदर से 24668, मनाली से 16863, बंजार से 21973 और आनी 24569 मतों की बढ़त मिली है। कुल्लू सदर में रामस्वरूप को 43414 व आश्रय को 18746, मनाली भाजपा को 34138 व आश्रय को 17275, बंजार में राम स्वरूप को 37087 व कांग्रेस को 15114 और आनी में भाजपा को 40647 व कांग्रेस को 16078 मत मिले हैं। भरमौर भाजपा को 19726 मतों की लीड मिली हैं। यहां राम स्वरूप को 32510 व आश्रय को 12784 मत मिले हैं।  रामपुर से 11550 की लीड भाजपा को मिली है, जबकि  आश्रय शर्मा को 17009 मत मिले हैं। किन्नोर से भाजपा को 7048 मतों की लीड मिली है। लाहुल-स्पीति से भाजपा को 3962 मतों की लीड आई है। मंडी सीट भाजपा कांग्रेस के अलावा 15 अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।

सर्विस वोटर में भी भाजपा आगे

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को मिले रिकार्ड तोड़ वोटों में फौजी और सर्विस वोटर भी शामिल हैं।   रामस्वरूप शर्मा पोस्टल बैलेट से 8748 मत मिले, जबकि आश्रय शर्मा के पक्ष में 1546 वोटिंग हुई।  


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App