मैंने प्यार किया के हिट होने का श्रेय लक्ष्मीकांत को : सलमान

By: May 27th, 2019 12:05 am
 

Image result for salman khanमुंबई  –  बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का कहना है कि उनकी फिल्म मैंने प्यार किया हिट होने का क्रेडिट उनके दोस्त लक्ष्मीकांत बेर्डे को जाता है। सलमान ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में प्रदर्शित बीवी हो तो ऐसी फिल्म से की थी लेकिन इसमें उनका रोल कम था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1989 में फिल्म मैंने प्यार किया फिल्म में मुख्य किरदार निभाया। फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और सलमान रातोरात स्टार बन गए। सलमान ने बताया कि मैंने प्यार किया फिल्म के हिट होने का क्रेडिट लक्ष्मीकांत बेर्डे को जाता है। हाल ही सलमान ने एक डांस शो के लिए शूट किया। इस दौरान एक कंटेस्टेंट ने ‘तुमसे मिलने की तमन्ना है’ गाने पर डांस परफॉर्म किया। इस परफॉर्मेंस को देखकर सलमान इमोशनल हो गए। सलमान ने कहा,“इस गाने के साथ मेरी कई सारी यादें जुड़ी हुई हैं। यह गाना मेरी फिल्म साजन का है जो बड़ा हिट साबित हुआ था। फिल्म में यह मेरा इंट्रोडक्शन सॉन्ग था जिसमें मेरे क्लोज फ्रेंड लक्ष्मीकांत भी शामिल थे। मैंने उनके साथ कई फिल्में की हैं. मुझे लगता है कि मैंने प्यार किया फिल्म की सफलता के पीछे लक्ष्मीकांत ही सबसे बड़े कारण थे। यह गाना मुझे हमेशा उनकी याद दिलाता है। दुर्भाग्यवश वो आज हमारे साथ नहीं हैं।” सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म भारत में सलमान के अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आएंगी। यह फिल्म पांच जून को प्रदर्शित होगी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App