मोदी ने बढ़ाया देश का मान-सम्मान

By: May 17th, 2019 12:05 am

सुजानपुर—गुरुवार को सुजानपुर के सरोल, सुजानपुर वार्ड नंबर छह, जोल, चमयोला, कुनाणा, कोट में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने जनसभाएं की। इस अवसर पर उन्हांेने लोगांे को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की वजह से भारत का मान-सम्मान पूरे विश्व पटल में बढ़ा है। आज पूरा विश्व भारत के आगे नतमस्तक होकर खड़ा है, तो सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की विदेश कूटनीतियों की वजह से और वही कांग्रेस पार्टी झूठ की राजनीति का सहारा लेकर चुनावों में उतरी है। कांग्रेस पार्टी भली-भांति जानती है कि वह भाजपा सरकार को किसी भी मुद्दे पर घेर नहीं पाई है। आजादी के बाद यह पहला चुनाव होगा, जिसमें महंगाई व घोटाला मुद्दा नहीं बन पाया है। उन्हांेने कहा कि कांग्रेस सरकार में जो दाले 110-200 हुआ करती थी वह आज 60-90 में बिक रही है। कांग्रेस कार्यकाल में हमेशा अखबारों और जनता के मुख की सुर्खियों में रहने वाला शब्द  भ्रष्टाचार घोटाला ही रहा है। कांग्रेस ने सिर्फ देश को  भ्रष्टाचार से लिप्त घोटाले ही दिए हैं, परंतु कांग्रेस पार्टी को समझना होगा। यह आज का भारत है और यह बदलता हुआ भारत है, जो अब नहीं रुकने वाला है। मोदी सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यवसाय और रोजगार के हर क्षेत्र को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इसलिए जनता नरेंद्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री फिर से चुनने वाली है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App