लोरन में वैन खाई में गिरी…चालक घायल

By: May 23rd, 2019 12:02 am

कुल्लू -जिला मुख्यालय में स्थित लोरन के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं व्यक्ति की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जानकारी अनुसार सड़क दुर्घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुई। घायल व्यक्ति जब सरवरी लोरन मार्ग पर पेशे से ठेकेदार मारुति वेन एच पी 662529 को मोड़ रहा था कि वह अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा व वैन सड़क से करीब 60 फुट नीचे पुलिस क्वाटर के पीछे की तरफ  लुढ़क गई। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। जहां डाक्टर द्वारा घायल को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही सब इंस्पेक्टर नाग देव ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। वहीं एसपी राज कुमार चंदेल ने कहा कि घायल गणेश 32 पुत्र नैन सिंह निवासी नेपाल जो लोरन में किराए के मकान में रहता है। उस व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App