शिरठी में शॉट सर्किट ने फूंक दिया घर

By: May 30th, 2019 12:02 am

जुब्बल के गांव में भीषण अग्निकांड, पूर्व सीपीएम रोहित ठाकुर ने पीडि़त परिवार के लिए प्रशासन से मांगा मुआवजा

रोहडू -जुब्बल के शिरठी गांव  में शॉर्ट सर्किट  से घर में आग लग गई।  उषा देवी पत्नी मनोज कुमार का घर में दोपहर के समय शार्ट सर्किट  के कारण आग की चपेट में आ गया। आगजनी के कारण मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। स्थानीय जनता की  सूझबूझ से आग फैलने रोका गया।  ग्राम पंचायत शिली के प्रधान लोकेंद्र ने जानकारी देते हुए कहा की  मकान में दो कमरे व रसोईघर था। उन्होंने बताया कि आगजनी की इस घटना काफी अधिक नुकसान हुआ है मकान के अंदर का सामान सब जलकर राख हो गया जबकि इसके अलावा मकान भी आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। संबंधित परिवार आईआरडीपी से संबंध रखता है। जुब्बल नावर कोटखाई के पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने प्रशासन से मांग की है कि पीडि़त परिवार को फौरी राहत राशि उपलब्ध करवाई जाए।  रोहित ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पीडि़त परिवार को प्राकृतिक आपदा कोष व  मुख्यमंत्री राहत कोष से अधिक से अधिक मदद की जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App