सर्वजोत, अमन और मुस्कान ‘नंबर वन’

By: May 12th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़- पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के इस साल के 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। पहले स्थान पर लुधियाना के सर्वजोत सिंह खालसा, मुक्तसर साहिब के रहने वाले अमन और नकोदर की मुस्कान कौर ने कुल 98.89 प्रतिशत अंक (445/450) हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस साल 12वीं में 86.41 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 65.97 प्रतिशत था। लेकिन इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद पंजाब के दस हजार से अधिक छात्र परीक्षा में फेल हुए हैं। वहीं 25 हजार से अधिक छात्रों का कंपार्टमेंट लगा है। बता दें कि परीक्षा एक मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। इस साल 10,769 विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में फेल हुए हैं। इसके अलावा 25,799 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट है। परीक्षा में कुल 2,32,639 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बता दें कि इस साल कुल 2,69,228 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

मेरिट लिस्ट में 227 लड़कियां शामिल

इस साल 2019 की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। मेरिट लिस्ट में कुल 227 लड़कियां, जबकि 92 लड़के शामिल हैं। परीक्षा में 90.86 फीसदी लड़कियां पास हुई, जबकि 82.83 फीसदी लड़के पास हुए। नॉन-मेडिकल कैटेगरी में 83.98 प्रतिशत और मेडिकल कैटेगिरी में 82.25 प्रतिशत छात्र पास हुए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App