आध्यात्मिक शक्ति ही विश्व में भारत की पहचान – कमलनाथ

By: Jun 14th, 2019 3:02 pm

भोपाल – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज राजधानी भोपाल स्थित श्री शारदा देवी नवीन मंदिर की पुन: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। महोत्सव का आयोजन तेलुगु सांस्कृतिक परिषद मध्यप्रदेश द्वारा किया गया था। यह महोत्सव 16 जून तक चलेगा। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ शिवाजी नगर स्थित सांस्कृतिक परिषद प्रांगण में स्थापित मंदिर में पहुंचे। उनका पारंपरिक रूप से मंगल वादन के बीच स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक परम्पराओं से मिलकर आध्यात्मिक शक्ति निर्मित होती है और विश्व में यही भारत की पहचान है। इस तीन दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में 14 जून को वास्तुपूजा, वास्तु होम पूर्णाहुति और भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App