ग्रामीण महिलाओं के जागरूक होने से होगा सशक्तिकरण

By: Jun 21st, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – महिला सशक्तिकरण का नारा तभी सार्थक होगा जब ग्रामीण अंचल की महिलाएं चूल्हे को छोड़ घर की दहलीज से बाहर आकर समाज के सामने अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाएंगी। यह कहना है कि मिसेज हरियाणा-2019 पूजा अलाहन का। जीवन में कठिन चुनौतियों के बावजूद एक ऐसा मुकाम हासिल किया जो दलित व ग्रामीण अंचल में रहने वाली महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है। पेशे से प्रो. पूजा अलाहन की शुरू से ही रूढ़ीवादी परंपराओं से उलट चलकर समाज के लिए कुछ ऐसा करने की इच्छा थी, जिसमें चुनौतियों को हराकर मिली जीत से प्रेरित होकर ग्रामीण अंचल की महिलाएं आगे आएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App