पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने जीती दो करोड़ की लॉटरी

By: Jun 24th, 2019 12:01 am

चंडीगढ़ – पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात अशोक कुमार ने राज्य सरकार के नए साल के लोहड़ी बंपर ड्रॉ में दो करोड़ रुपए जीत लिए हैं। रविवार को इसकी घोषणा की गई। लॉटरी जीतने वाले अशोक कुमार ने कहा है कि इतनी बड़ी रकम ने उनकी जिंदगी बदलकर रख दी है। होशियारपुर जिले के मोटियन गांव के रहने वाले 30 साल के अशोक कुमार ने कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन करोड़पति बनेंगे। अशोक कुमार पुरस्कार राशि के लॉटरी टिकट को कहीं रखकर भूल गए थे। बाद में उन्हें यह होशियारपुर पुलिस स्टेशन में अपनी डेस्क की दराज में मिला। अशोक कुमार ने कहा कि लॉटरी की पुरस्कार राशि ने उनकी जिंदगी बदल दी है। लॉटरी विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब में सावन बंपर 2019 की बिक्री चल रही है और यह ड्रॉ आठ जुलाई को घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ रुपए का पहला पुरस्कार दो विजेताओं (प्रत्येक को 1.5 और 1.5 करोड़ रुपए) के बीच विभाजित किया जाएगा। दूसरे पुरस्कार में पांच व्यक्तियों को 10-10 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा तीसरे पुरस्कार के रूप में 2.5 लाख रुपए 20 विजेताओं को बांटे जाएंगे।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App