पीएम आज 40 हजार लोगों के साथ करेंगे योग

By: Jun 21st, 2019 12:03 am

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रांची में हो रहे मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष विमान से गुरुवार रात यहां पहुंच गए। आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम में सुबह छह बजे धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में 40 से 50 हजार लोगों के साथ योग करेंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बार फिर मुख्य कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया और बाद में स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि योग जोड़ने का काम करती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के माध्यम से पूरी दुनिया को जोड़ने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्त्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोगों की सुविधाओं के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘हृदय के लिए योग’ः योग फॉर हार्ट’ रखा गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App