फोरेस्ट गार्ड के लिए कल से फिजिकल टेस्ट

By: Jun 9th, 2019 12:05 am

शिमला—वन विभाग में 123 फोरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए वन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के आठ सर्किलों में दस से 23 जून तक फिजिकल टेस्ट करवाए जाएंगे। फिजिकल टेस्ट में पूरी तरह पारदर्शिता लाने के लिए वन विभाग ने इस बार वीडियोग्राफी का इंतजाम किया है। ऐसे में फिजिकल टेस्ट के दौरान फर्जीबाड़ा नहीं हो सकेगा। जानकारी के मुताबिक फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेने की अनुमति मिलेगी। प्रदेश के सभी सर्किलों पर लिखित परीक्षा 30 जून यानी रविवार को आयोजित की जाएगी। प्रदेश के आठ सर्किलों पर यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीदवारोंं का फिजिकल टेस्ट सिर्फ क्वालिफाइंग रहेगा। लिखित परीक्षा बागबानी एवं वाणिकी विश्वविद्यालय नौणी लेगा। फोरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 85 नंबर के होंगे और मैरिट में आने वाले उम्मीदवारों की ही नियुक्ति होगी। वन विभाग के मुताबिक लिखित परीक्षा का परिणाम भी नौणी यूनिवर्सिटी जारी करेगी। बताया गया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह तक 123 फोरेस्ट गार्ड भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी।

किस फोरेस्ट सर्किल में कितनी सीटें

धर्मशाला                    11

हमीरपुर                    11

कुल्लू                         09

रामपुर                       04

सोलन                       43

धर्मशाला वाइल्ड लाइफ     06

गे्रट हिमालयन नेशनल पार्क 04

शिमला वाइल्ड लाइफ       22

कुल                        123


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App