बुलेट पटाखा बाइक… तीन दिन, 63 के चालान

By: Jun 14th, 2019 12:10 am

 ऊना—ऊना पुलिस ने पटाखा बुलेट बाइक  चालकों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त रवैया अपनाया गया है। नियमों की अवहेलना करने वाले इस तरह के बिगड़ैल वाहन चालकों को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के तीसरे दिन 20 पटाखा बाइक के चालान किए गए हैं। तीन दिन के अभियान में 63 चालान पुलिस टीम द्वारा किए गए हैं। पहले दिन 15, दूसरे दिन 28, तीसरे दिन 20 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। वहीं, आगामी दिनों में पुलिस प्रशासन का यह अभियान जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन की ओर से पटाखा बुलेट बाइक चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष टीम का गठन भी किया गया है। जगह-जगह इस तरह के बिगड़ैल वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है, ताकि यह वाहन चालक अब अपनी मनमानी न कर सकें। वहीं, भविष्य में इन वाहन चालकों पर पुलिस की ओर से तो और सख्त रवैया बनाया जाएगा। इस बारे में पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि नियमों की अवहेलना सहन नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App