लू के थपेड़ों से हिमाचल बेहाल

By: Jun 6th, 2019 12:01 am

मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का कहर, ऊना का पारा फिर से 43 डिग्री से पार

शिमला  – हिमाचल में प्रचंड गर्मी ने हाहाकार मचा दिया है। राज्य के मैदानी इलाकों में लू के थपेडों ने जनता के पसीने छुड़ा कर रख दिए हैं। ऊना का अधिकतम तापमान फिर से 43 डिग्री से पार हो गया है। राज्य के बिलासपुर, हमीरपुर का पारा भी 40 डिग्री से पार हो गया है, जबकि सुंदरनगगर व कांगड़ा का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के आकंडे़ के करीब है। तापमान में उछाल आने के बाद समूचे राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है। खासतौर पर प्रचंड गर्मी ने राज्य के मैदानी इलाकों में लोगों को घरों मे कैद कर रख दिया है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के मैदानी सहित मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गुरुवार को भी एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ तेज तूफान चलेगा। राज्य में सात से नौ जून तक मौसम साफ बना रहेगा, जबकि राज्य में 10 व 11 जून को फिर से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मौसम साफ बना रहा। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर तेज धूप खिली रही। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। नाहन के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक चार डिग्री का उछाल आया है। इसके अलावा सुंदरनगर, हमीरपुर व ऊना में तीन डिग्री तक तापमान चढ़ा है। वहीं, राज्य के अन्य क्षेत्रों के तापमान में भी उछाल आया है। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है। न्यूनतम तापमान में उछाल आने से राज्य के अधिकाशं क्षेत्रों में दिन के साथ रातों को भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है।   मौसम विभाग के पूर्वानुमान यदि स्टीक बैठते हैं तो अगामा दिनों के दौरान जनता को प्रचंड मर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के निदेशक डा.मनमोहन सिंह ने बताया कि गुरुवार को राज्य के एक दो स्थानों पर बारिश तूफान चलेगा।  राज्य में सात से नौ जून तक मौसम साफ बना रहेगा। बहरहाल इन दिनों हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App