वन भूमि पर आग से 54 लाख का नुकसान 

By: Jun 13th, 2019 12:01 am

शिमला – राज्य की वन भूमि पर आग लगने का सिलसिला जारी है। हालांकि प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश भी हुई, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार तक वनों में आग लगने की 609 घटनाएं सामने आई हैं।   इन घटनाओं में 3370.73 हेक्टेयर भू-भाग जल चुका है, जिसमें 54 लाख 66 हजार 924 रुपए के नुकसान का आंकलन किया गया है। इनमें सबसे अधिक घटनाएं धर्मशाला वन सर्कल के तहत हैं, जहां का आंकड़ा 129 पहुंच गया है। इसमें 436.35 हेक्टेयर क्षेत्र में पांच लाख से अधिक नुकसान आंका गया है। इसके बाद नाहन वनाग्नि के लिहाज से अधिक संवेदनशील बना हुआ है, जहां अभी तक 89 बार आग लग चुकी है। इसमें 669.53 हेक्टेयर क्षेत्र में 13.74 लाख का नुकसान हो चुका है। इसी तरह बिलासपुर में आग की 64 घटनाओं में 320 हेक्टेयर क्षेत्र जलकर नुकसान का आंकड़ा 8 लाख पार कर चुका है। मंडी में 69 बार आग लगी, जिसमें 290 हेक्टेयर क्षेत्र में 6.42 लाख के नुकसान का आंकलन हुआ है। रामपुर में 59 घटनाओं में 311 हेक्टेयर क्षेत्र जलकर खाक हो चुका है ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App