सड़कों पर उतरी कांग्रेस

By: Jun 15th, 2019 12:10 am

भावानगर—किन्नौर फेडरेशन में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर उठा विवाद अब धरने प्रदर्शनों में तबदील होने लगा है। शुक्त्रवार को किन्नौर कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने किन्नौर जिला के टापरी जनपद में प्रदेश सरकार के विरुद रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी सहित किन्नौर कांग्रेस के अध्यक्ष उमेश नेगी के अलावा पूह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रेम कुमार नेगी ए निचार मंडल अध्यक्ष वीर सिंह, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह नेगी, महासचिव निर्मल चंदर, पूर्ण सिंह सहित पितंबर नेगी, ठाकुर कृष्ण, मीरा नेगी, ठाकुर लाल, उषा नेगी सहित कई लोग मौजूद थे। किन्नौर कांग्रेस का यह विरोध रैली टापरी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से निकल कर मुख्य बाजार होते हुए किन्नौर फेडरेशन के मुख्य कार्यालय तक निकाला गया।  इस दौरान किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी सहित किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र की हत्या कर गलत तरीके से किनौर फेडरेशन के प्रमुख पदों को हथियाने की कोशिश की जा रही है। सरकार में बैठे लोग अपने चहेतों हो फायदा पहुंचने के लिए नियम कायदे कानुको को तिलांजलि दे रहे है। फेडरेशन के चुनाव में अधिकृत अधिकारी की नियुक्ति न कर सेक्टरी के माध्यम से चुनाव करवाया जा रहा है जो चुनाब नियमो के अनुरूप नही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए किन्नौर फेडरेशन के डायरेक्टरों के चुनाब में छह डायरेक्टर कांग्रेस समर्थित जीत पाने में कामयाब रहे है। ऐसे में कांग्रेस समर्थित डायरेक्टर का चेयरमैन बनता देख सरकार नियम कायदे कानूनों में बदलाब कर रही है ताकि अपने चहेतों लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि आज किन्नौर में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गई है। किन्नौर में विकास की रफ्तार पूरी तरह थम गई है। सरकार किन्नौर में दोहरे मापदंड अपना रही है। सरकार के दोहरे मापदंडों के कारण किन्नौर में विकास की रफ्तार पूरी तरह थम गई है। उन्होंने कहा कि किन्नौर फेडरेशन के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पद का चुनाव यदि नियमों के अनुरूप नहीं होता है तो किन्नौर कांग्रेस आगे भी इसी तरह के धरने प्रदर्शन जारी रखेगा।  किन्नौर फेडरेशन के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पद का चुनाब शुक्रवार को संघ कार्यालय टापरी में होना था लेकिन किन्ही कारणों से चुनाव की तिथि बदल दी गए। आगामी चुनाव की निश्चित तिथि अभी तय नही की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App