हेलो मैगजीन के कवर पर रेड हॉट कृति सेनन 

By: Jun 1st, 2019 12:02 am

बालीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस समय बालीवुड की सबसे खूबसूरत और उभरती हुई अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। अब कृति सेनन हेलो मैगजीन के लेटेस्ट इशू के कवर पेज पर नजर आने वाली हैं। इस कवर फोटो में कृति बेहद हॉट लग रही हैं और उन्होंने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। वेट लुक में कजरारी आंखों के साथ कृति रेड और गोल्ड बिकीनी में गजब की हॉट नजर आ रही हैं। कृति ने यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,  हेलो! हेलोइंडिया के जून इशू की कवरगर्ल। थोड़ा रेड और थोड़ा हॉट फील कर रही हूं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो कृति पिछली बार कार्तिक आर्यन के साथ ‘लुका छुपी’ में दिखाई दी थीं, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद किया था। अब वह आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ में काम कर रही हैं, जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर और संजय दत्त दिखाई देंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App