‘83’ के लिए 14 करोड़ फीस

By: Jun 14th, 2019 12:06 am

बालीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘83’ के लिए 14 करोड़ रुपए फीस ली है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर रूपहले पर्दे पर दिखाई देगी। दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ साइन की है, जिसमें वह उनकी पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी। कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म में इतना छोटा साइड रोल करने के लिए तैयार नहीं थीं। दीपिका पादुकोण ने इससे पहले अपनी पिछली सभी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाए हैं। इस फिल्म में उनका रोल काफी छोटा है। दीपिका को इस फिल्म के लिए 14 करोड़ रुपए की भारी-भरकम फी दी गई है और तभी वह इस रोल को करने के लिए तैयार हुई हैं। फिल्म ‘83’ में भारतीय क्रिकेट टीम के पहली बार वर्ल्ड कप जीतने की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में भारतीय टीम के जीत के पूरे सफर को दिखाया जाएगा। अभी फिल्म की पूरी टीम शूटिंग के लिए इंग्लैंड में है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App