अनुराग की ताजपोशी पर जश्न

By: Jun 1st, 2019 12:02 am

राज्य मंत्री की शपथ लेते ही झूमे कार्यकर्ता, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने भी लगाए ठुमके

 सुजानपुर —पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने बेटे अनुराग ठाकुर के मोदी मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री बनाए जाने की खुशी में डांस कर जश्न मनाया। जैसे ही हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने राज्य मंत्री बनने की शपथ ली, उसके बाद ही उनके निवास स्थान समीरपुर में बधाई देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते अनुराग ठाकुर जिंदाबाद, भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गए। इसी बीच नाच-गाने और डांस करने का सिलसिला भी शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर ठुमके लगाए। उन्हें ठुमके लगाते देख पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी अपने आपको रोक नहीं पाए और जीत का जश्न मनाने के लिए समर्थकों के साथ डांस करने लग गए। उन्होंने कहा कि मोदी मंत्रिमंडल में उनके बेटे अनुराग ठाकुर को राज्यमंत्री बनाया गया है, जो पूरे प्रदेश के लिए एवं विशेष रूप से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।  पूर्व मुख्यमंत्री ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ पूरे भाजपा शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है।

बधाइयों का तांता

शिमला। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने नरेंद्र मोदी को दूसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बरागटा, प्रवीण शर्मा, गणेश दत्त, रूपा शर्मा, सुखराम चौधरी, विजय अग्निहोत्री, कृपाल परमार, चंद्रमोहन ठाकुर, राम सिंह, त्रिलोक जम्वाल, कमलेश कुमारी, पायल वैद्य, विनोद महाजन, रतन सिंह पाल, विजय पाल सोहारू, विनोद कुमार, शशिबाला, कपिल देव सूद, रणधीर शर्मा, अजय राणा, रितु सेठी, बलदेव तोमर, शशि दत्त शर्मा, प्रवीण शर्मा, नरेंद्र अत्री, हरिओम भनोट, रवि मेहता तथा राकेश शर्मा ने पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर को बधाई दी है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App