सुभाष परिवहन मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री
शिमला – भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री पद पर सुभाष वर्मा को फिर से चुना गया है। परिवहन मजदूर महासंघ के वार्षिक चुनाव गुजरात में हुए। इसमें हिमाचल से सुभाष वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री व महेश शर्मा को पुनः उपाध्यक्ष का दायित्व मिला। छोटे से राज्य हिमाचल को परिवहन मजदूर महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दो नेताओं को स्थान मिला है। मध्यम वर्गीय किसान परिवार में मंडी जिला के छोटे से गांव तुलाह में जन्मे सुभाष वर्मा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान पाकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। इन्होंने सभी सामाजिक इकाइयों में भाग लेकर मजदूरों के क्षेत्र में काम करना अपनी जीवन शैली मानी है। सुभाष वर्मा ने कहा कि परिवहन निगमों को सुधारने पर मांगों को लेकर सरकार के समक्ष रखेंगे। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के नेताओं टेक चंद मंडल अध्यक्ष रवि ठाकुर, तारा के अध्यक्ष समीर शाह, बालकृष्ण महासचिव, जोगिंद्रनगर कुमार चालक, सुरेंद्र कुमार परिचालक प्यार चंद, हरिंद्र कुमार परिचालक, विक्रम सिंह चालक अन्य सदस्यों ने सुभाष वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री बनाने के लिए राष्ट्रीय परिवहन मजदूर महासंघ का आभार व्यक्त किया है।
ये रहेंगी प्रमुख मांगें
प्रदेश के परिवहन कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करना
300 करोड़ रुपए ग्रांट इन एड
चालकों-परिचालकों का एक वर्ष का रुका हुआ ओवरटाइम
बीस वर्ष पूरा कर चुके सभी श्रेणी के कर्मचारियों को पदोन्नति
बीए पास हर श्रेणी के कर्मचारियों को दो अन्य विशेष वेतन वृद्धि
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App