आज कुरान बंटवा रहे हैं, कल बोलेंगे इस्लाम कबूल कर लो

By: Jul 17th, 2019 12:02 am

रांची —फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण झारखंड की एक अदालत द्वारा कुरान की पांच प्रतियां बांटने का ऑर्डर पाने वाली छात्रा रिचा भारती ने कोर्ट के आदेश को मानने से इनकार कर दिया है। रिचा ने कहा कि यह सही नहीं है। बता दें कि कोर्ट के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर भी काफी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में रांची की एक अदालत ने रिचा को इस शर्त पर जमानत दी थी कि वह कुरान की पांच प्रतियां बांटेंगी। रिचा ने कहा कि नहीं, मैं कुरान नहीं बांटना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि आज कुरान बंटवा रहे हैं, कल बोलेंगे तुम इस्लाम स्वीकार कर लो। बता दें कि आपत्तिजनक पोस्ट मामले में रिचा पर केस दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने रिचा को अरेस्ट कर लिया था और उसे जेल में डाल दिया था। हिंदू संगठनों समेत स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम का कड़ा विरोध किया था। शनिवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस स्टेशन के सामने धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने आश्वासन दिया था कि रिचा को जल्द ही रिहा किया जाएगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App