केएमवी में पर्यावरण संरक्षण पर अलख

By: Jul 23rd, 2019 12:02 am

जालंधर। भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनामस कालेज, जालंधर में जिला शिक्षा आयोग तथा नगर निगम के सौजन्य से इफेक्ट्स ऑफ प्लास्टिक आन ह्यूमन हैल्थ एंड एनवायरनमेंट विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आकाशदीप सिंह (प्रधान) तथा कमलजीत कौर (जर्नल सैक्रेटरी) रूट्स फॉर बींग  वक्ता के रूप में पधारे। आकाशदीप सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि धरती पर संपूर्ण जन-जीवन को बनाए रखने के लिए हमें प्लास्टिक के प्रयोग का पूर्ण तौर पर त्याग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती बीमारियों का मुख्य कारण प्लास्टिक का अंधाधुंध प्रयोग है। उन्होंने छात्राओं को प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा साथ ही अन्यों को भी इसके प्रति सचेत करने को कहा। प्रोग्राम के अंत में विद्यालय प्राचार्या प्रो.(डा.) अतिमा शर्मा द्विवेदी ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि विद्यालय की ओर से सामाजिक समस्याओं और पर्यावरण के प्रति जागरूक्ता के कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर होता रहा है और भविष्य में भी होता रहेगा, जिससे कि छात्राएं लाभान्वित हो सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App