प्रदेश में 27 तक बारिश

By: Jul 22nd, 2019 12:02 am

शिमला। हिमाचल में 27 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में पूरे सप्ताह के दौरान कई जगह बारिश होगी, जबकि विभाग ने राज्य के मैदानी इलाकों के साथ-साथ शिमला, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, सोलन व चंबा में कुछ जगह भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में 26 जुलाई को मौसम कडे़ तेवर दिखा सकता है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी कुछ जगह बारिश होगी। राज्य में रविवार को भी मौसम खराब रहा। हालांकि दोपहर तक राज्य में मौसम साफ रहा, लेकिन बाद में आसमान में काले बादल घिरने शुरू हो गए थे। इस दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश भी रिकॉर्ड की गई।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App