बच्चे के दोषी नहीं बख्शे जाएंगे : कमलनाथ

By: Jul 16th, 2019 5:55 pm

भोपाल –  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजधानी भोपाल से तीन साल के एक मासूम के गायब होने के दो दिन बाद उसका शव मिलने के मामले को दुखद बताते हुए कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि भोपाल के बैरागढ़ चिचली इलाके से गायब मासूम बालक वरुण के प्रयासों के बावजूद सकुशल नहीं बच पाने की खबर बेहद दुखद और मन को द्रवित करने वाली है। परिवार के प्रति शोक संवेदनाएँ हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ पूरी सरकार खड़ी है। आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के निर्देश दिए हैं। किसी भी दोषी को बख़्शा नहीं जायेगा। भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चिचली इलाके से रविवार को तीन साल का एक मासूम अपने घर से कुछ दूरी से गायब हो गया था। उसका आज उसके घर के समीप एक बंद मकान से शव बरामद किया गया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App