बाढ़ू में लहलहाएंगे 2200 बूटे

By: Jul 23rd, 2019 12:05 am

गोहर—नाचन के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि सरकार प्रदेश को हरा-भरा रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का प्रयास कर रही है, जिसके लिए सरकार ने 20 से 24 जुलाई तक प्रदेश भर में विभिन्न प्रजातियों के लाखों पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विधायक नाचन वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बाढू डीपीएफ में आयोजित किए गए 70वें वन महोत्सव पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देवदार का पौधा रोपित करते हुए लोगों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा आरंभ किए गए इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग दें। इस अवसर पर वन परिक्षेत्राधिकारी नाचन आयुष शर्मा सहित वन विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि दो हेक्टेयर के बाढू डीपीएफ में इन पांच दिनों के अंतराल में विभिन्न प्रजातियों के 2200 पौधे रोपित किए जाएंगे, जिनमें से एक हजार पौधे लगाएं जा चुके हैं। शेष बचे 1200 पौधे 24 जुलाई तक लगा दिए जाएंगे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को कहा कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ऐसे पौधों का रोपण करें, जो वहां की जलवायु के अनुकूल हों।

बालिका गौरव उद्यान से आएगा बदलाव

बाल विकास परियोजना गोहर के अंतर्गत बाढू में सोमवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिका गौरव उद्यान लगाया गया, जिसकी अध्यक्षता स्थानीय विधायक विनोद कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पेड़ पर्यावरण को शुद्ध व संुदर बनाते हैं। हम सभी को ऐसे कार्य में सहयोग करके आम लोगों का भी प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमंे बेटी को बेटे के बराबर दर्जा देना चाहिए। आज के युग में बेटियां बेटों से अधिक भूमिका निभा रही हैं। देश व प्रदेश की सरकारों ने भी बेटी के महत्त्व को और अधिक बढ़ाने के लिए कई योजनाएं आरंभ की हंै।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App