सुरेंद्र जैन प्रदेश गत्ता उद्योग संघ के अध्यक्ष

By: Jul 22nd, 2019 12:02 am

विशाल चुने महामंत्री, चुनावों में मंत्री राजीव सहजल और विधायक परमजीत सिंह पम्मी रहे मौजूद

 बीबीएन -हिमाचल प्रदेश गत्ता उद्योग संघ (एचपीसीबीएमए) के द्विवार्षिक चुनाव संरक्षक जीके सरदाना की अध्यक्षता में हुए, जिसमें सर्वसम्मति से नालागढ़ के उद्यमी सुरेंद्र जैन को संगठन का प्रदेशाध्यक्ष चुन लिया गया। उनका चुनाव प्रदेश भर से आए सौ से ज्यादा डेलीगेट्स ने सर्वसम्मति से किया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री राजीव सहजल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की, वहीं दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान देवाशीष फूड एवं पैकेजिंग के निदेशक सुरेंद्र जैन को एचपीसीबीएमए का नया राज्याध्यक्ष चुना गया, जबकि बद्दी के विशाल गोयल को महामंत्री, राजीव गुलाटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, परवाणु के आदित्य सूद व कालाअंब के रजत गुप्ता उपाध्यक्ष, गगन कपूर सलाहकार, संजीव जैन वित्त सचिव, रमन अग्रवाल संयुक्त सचिव, तेजेंद्र बंसल मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके अतिरिक्त सुशील सिंगला, सतीश सैणी, बलदेव गोयल, बाल कृष्ण सिंगला, मोहित गुप्ता, विकास सिंगला, हेमराज शर्मा, प्रमोद कुमार, एमएल पठानिया, हरीश कुमार, हेमराज चौधरी, दौलत ठाकुर, अंकुश गोयल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर पंजाब कोरुगेटिड बॉक्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, हरिपुर पेपर क्राफ्ट के सुमित गर्ग, सौरी गोयल, सेलवन पेपर मिल्स से सुनील गर्ग, सुजाता मशीन अमृतसर से विनय गुप्ता, शीतला पेपर मिल दिल्ली से संजीव मित्तल, हिमाचल पेपर से विजय राणा, बीबीएनपीए प्रधान हेमराज चौधरी, महामंत्री अशोक राणा, लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष राजीव कंसल, एचडीएमए के प्रदेशाध्यक्ष डा. राजेश गुप्ता, फार्मा विंग सलाहकार सतीश सिंगला, एनयूजे राष्ट्रीय सदस्य सुरेंद्र शर्मा, लघु उद्योग भारती नालागढ़ के अध्यक्ष पंकज मित्तल भी उपस्थित थे। वहीं सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री राजीव सहजल ने कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। सीएम स्वयं निवेश लाने के लिए विदेशों में प्रवास कर रहे हैं। इसके बाद एचपीसीबीएमए के पदाधिकारियों ने मंत्री राजीव सहजल व विधायक परमजीत सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App